Translate

सोमवार, 31 जनवरी 2022

छतरपुर। भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी करने के 02 मामलों एवं रंगदारी करने के 01 मामलें में फरार आरोपी को कट्टा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।



//रूपेश जैन//

ब्यूरो छतरपुर। दिनॉक 30.01.22 को निरी0 संजय बेदिया, थाना प्रभारी नौगॉव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना के अवैध शराब तस्करी के 02 मामलों एवं रंगदारी के 01 मामलें में फरार आरोपी शिवम सिंह परिहार नि0 ग्राम तिंदनी मऊसानिया हार के पास खेत पर बनी टपरिया में बैठा है एवं अपने पास अवैध कट्टा रखे हुये है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी नौगॉव द्वारा श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा, अति0पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विक्रम सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी नौगॉव श्री कमल कुमार जैन के मार्गदर्शन में हमराही बल के मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की है जो फरार आरोपी शिवम परिहार पुलिस को देखकर भागने लगा जिससे घेरा बंदी कर पकडा गया। आरोपी से तलाशी पर उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिन्दा कारतूस मिला जो आरोपी को मौके से गिरफतार कर थाना पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

आरोपी शिवम परिहार पिता हरबल सिंह परिहार उम्र 23 वर्ष नि0 ग्राम तिंदनी थाना के अप0क्र0-475/21, 521/21 धारा 34(2) आब0 एक्ट, अप0क्र0-481/21 धारा 294,323,327,506 ताहि0 में फरार था। 

उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में कार्य0निरी0संजय बेदिया थाना प्रभारी नौगॉव, सउनि0 ज्ञान सिंह, प्र0आर0 भूपेन्द्र, आर0 वीरेन्द्र, आर0 अजय साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना प्रभारी - संजय बेदिया