Translate

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

बाजना के दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का हुआ आयोजन।

 //सत्यम खरे, नीरज चौबे//

बाजना(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र के ग्राम बाजना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में मंगलवार को आचार्य श्री 108 विवेक सागर जी महाराज की परम शिष्या परम पूज्य आर्यिका श्री 105 विज्ञान मति माताजी के मंगल सानिध्य में प्रातः श्रीजी का जिन अभिषेक, नित्य पूजन विधान किया गया एवं इसके साथ ही श्री श्री श्री 1008 आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।

इस दौरान बाजना जैन समाज के पदाधिकारी एवं जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे।

एवं बता दें कि इसके पश्चात आज बुधवार को आर्यिका श्री 105 विज्ञानमती माता जी का 38 वां दीक्षा दिवस समारोह भी बाजना में मनाया जाएगा।