ब्यूरो सागर। भारतीय जैन संघटन (बीजेएस) मध्यप्रदेश (पूर्व) के मुख्य उद्देश्य सामाजिक, शैक्षणिक व आपदा प्रबंधन की गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से सागर संभाग की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व संयुक्त सचिव के पदों पर मनोनयन किया गया।
संघटन के प्रांतीय संंयुक्त सचिव पंकज जैन छतरपुर ने बताया कि सागर सम्भाग/रीजनल के अध्यक्ष राजेश "रागी" बकस्वाहा , सचिव जर्नलिस्ट मनीष विद्यार्थी शाहगढ़ की अनुशंसा पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ विमल कुमार जैन जबलपुर , महासचिव इंजी. अशोक पलंदी जबलपुर ने इंजी महेश जैन एसडीओ (पीएचई) सागर व सनत जैन संपादक सांध्य दैनिक छतरपुर टाइम्स छतरपुर को उपाध्यक्ष पद पर तथा हुकम चंद जैन अमरमऊ,सागर पूर्व सरपंच एवं जनपद सदस्य को कोषाध्यक्ष पद पर एवं वीरेन्द्र सिंघई जिला उपाध्यक्ष भाजपा टीकमगढ़ को संयुक्त सचिव पद पर मनोनीत किया गया है । सागर सम्भाग/रीजनल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बधाई शुभकामनाएं दी है। श्री जैन ने बताया कि भारतीय जैन संघटन पिछले 36 वर्ष से देश मे कार्यरत है जो विश्व का श्रेष्ठ एनजीओ है, मुख्यतः आपदा प्रबंधन सहित अपने उद्देश्यों के लिए बढचढ कर कार्य करता है और वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर कोविड फ्री ग्राम योजना का शुभारंभ महाराष्ट्र से किया जा चुका है।इस योजना को अतिशीघ्र मध्यप्रदेश मे क्रियान्वित करने की योजना तैयार की जा रही है ।