//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खेत मैं रखवाली करने गए एक युवक का फांसी के फंदे से चौक झूलता हुआ मिला है ।
वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, हरिचंद्र पिता छोटेलाल यादव (26) निवासी मलार थाना बाजना का शव जामुन के पेड पर फांसी के फंदे से झूलता पाया गया है।
बताया जाता है कि, मृतक रात में खेत की रखवाली करनें गया था।
सुबह उसका शव तौलिया से बने फंदे में पेड पर झूल रहा था। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
मृतक के भाई सुरेश यादव की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोष्ट-मार्टम कराया है।