Translate

सोमवार, 3 जनवरी 2022

छतरपुर। शासकीय हाई स्कूल देवरान में आयोजित हुआ टीकाकरण कार्यक्रम।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

ब्यूरो छतरपुर। बड़ामलहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवरान की शासकीय हाई स्कूल परिसर में आज दिनांक 3 जनवरी 2022 को 15 वर्ष से 18 वर्ष आयु तक के विद्यार्थियों तथा ग्राम पंचायत के युवाओं को शासन के निर्देशानुसार कॉविड टीकाकरण अभियान के तहत प्रथम डोज 81 विद्यार्थियों एवं युवाओं को वैक्सीन की लगाई गईं। टीकाकरण अभियान में तहसीलदार सुनील बाल्मिकी महोदय द्वारा निरीक्षण कर अधिकारियों, कर्मचारीगणों, पत्रकारगणों, संगठनों, समाजसेवियों के सहयोग द्वारा 15 से 18 वर्ष तक के युवाओं, किशोर - किशोरियों एवं विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रेरित करके तथा जागरूकता कार्य करके पूर्ण वैक्सिनेशन करवाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

कोविड टीकाकरण अभियान में मुख्य रूप से विद्यालय की प्राचार्य माधुरी शर्मा, विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सचिव सबलू विश्वकर्मा, आशा राजकुमारी विश्वकर्मा, रश्मि दुबे, ममता जैन, कार्यकर्ता गीता पांडे, चित्रा विश्वकर्मा, नेहरू युवा केन्द्र छतरपुर से ब्लॉक प्रभारी श्रीमति अभिलाषा भूपेंद्र यादव, देवेन्द्र सिंह घोष, वैक्सीनेटर तुलसीदास अहिरवार, विद्यार्थीगण, किशोर - किशोरी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।