//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बकस्वाहा बि.खं. में 15-18 वर्ष उम्र के किशोर बालक-बालिकाओं को कोविड संक्रमण से बचाव का टीकाकरण सोमवार से शुरु हो गया है।
बक्सवाहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाजना वैक्सीनेशन केंद्र पर अभियान के पहले दिन 90 किशोर-किशोरियों को पहला डोज दिया गया है।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच आज से 15-18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को कोरोना संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कवच रूपी वैक्सीनेशन डोज देना शुरु हो गया है।
सोमवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाजना में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया।
शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ विभाग अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से विद्यालय में दोपहर 3:00 बजे तक कुल 190 बच्चों का वैक्सीनेशन किया गया है।