नेटवर्क सागर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिला महासचिव साहित्य पांडेय और जिला सचिव अमन दुबे के संयुक्त नेतृत्व में शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया के प्रर्चाय को छात्रों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।एनएसयूआई संगठन के जिला अध्यक्ष अक्षय दुबे ने बताया कि ज्ञापन में हमारी मुख्य मांग महाविद्यालय परिषद में और पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था की जाए और महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था की जाए और छात्र छात्राओं के लिए ड्रेस कोड अनिवार्यता की जाये ।छात्रों के लिए आई कार्ड उपलब्ध एवं अनिवार्य किए जाए । कोरोना गाइडलाइन का पालन और कक्षा के बाहर सैनिटाइजर की व्यवस्था , सभी के लिए मास्क अनिवार्य किए जाए । संगठन के जिलाध्यक्ष अक्षय दुबे ने कहा कि छात्रों की मांगों को जल्द से जल्द निराकरण किया जाए नहीं तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगे ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश भट्ट , अमन दुबे , सहित्य पाण्डेय, अक्षय ठाकुर, मनीष ठाकुर, रितिक कुर्मी, हरी पटेल, प्रकाश पटेल, प्रशांत पाण्डेय, योगेश रजक, सत्यम दुबे आदि छात्र मौजूद रहे ।