Translate

रविवार, 13 मार्च 2022

बाजना। वन सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन।

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। रविवार को ग्राम बाजना में बीट प्रभारी बाजना वन परीक्षेत्र बाजना हाउस हाउस पर सूचना प्रबंधन एवं सहभागी ग्रामीण अध्ययन हेतु आम सभा की बैठक संपन्न हुई वन सुरक्षा समिति बाजना सामान्य बन मंडल भीमकुंड छतरपुर मध्य प्रदेश जिसमें बाजना बीट प्रभारी रामेश्वर मिश्रा ने ग्रामीणों को समझाया की वनों की रक्षा हमें कैसे करना चाहिए एवं अभी जो महुआ आने वाले हैं तो नीचे नीचे आग ना लगाएं क्योंकि आग लगाने से जंगल में बहुत नुकसान होता है कई जीव जंतु भी मारे जाते हैं एवं जलाऊ लकड़ी का भी नुकसान होता है आप लोग महुआ के नीचे झाड़ फूंक कर साफ सफाई करें एवं घर घर जाकर सभी को समझाएं कि वनों में आग ना लगाएं इस कार्यक्रम में वन सुरक्षा समिति बाजना की अध्यक्षअनीता प्रजापति सह सचिव विनोद शुक्ला सिद्धाई सह सचिव सुशील शुक्ला वनरक्षक रामेश्वर मिश्रा वनरक्षक बृजेश बिल्थरे डिप्टी रेंजर मल्हार राममिलन शर्मा वन परिचित सहायक ओम प्रकाश शर्मा एवं ग्रामीण जैसे हरी चंद तिवारी मनोज तिवारी विजेंद्र रज्जू गणेश कैलाश संगीता शांति नरवरिया गौरव भाई बाबूलाल टिंकू दुबे मीडिया से सत्यम खरे सहित कई लोग मौजूद रहे यह कार्यक्रम वन परीक्षेत्र अधिकारी श्री आशुतोष अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में हुआ।