Translate

मंगलवार, 8 मार्च 2022

बक्सवाहा। ट्रक की चपेट में बाइक आने से दो घायल...डायल-100 की मदद से जिला चिकित्सालय रैफर।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। मंगलवार को सुबह बक्सवाहा थाना क्षेत्र के अमोदा के पास एक ट्रक की चपेट में एक बाइक आ गई जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जिन्हें डायल हंड्रेड पायलट प्रेमनारायण पाल, आरक्षक रतन सिंह की मदद से बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

       परंतु समय पर 108 एंबुलेंस उपलब्ध ना होने के कारण डायल-100 पायलट शैलेंद्र सिंह बघेल, आरक्षक हरप्रसाद की मदद से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।