Translate

सोमवार, 14 मार्च 2022

छतरपुर। काउंसिलिंग सेल का हुआ उद्घाटन।

 

छतरपुर। पं मोती लाल नेहरू विधि महाविद्यालय छतरपुर में आज दिनांक 13/03/2022 समय प्रातः 11:00 बजे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क Competitive Examination and Counselling Cell का उद्घाटन माननीय जिला एवं शत्रु न्यायाधीश श्री हृदेश श्रीवास्तव जी के द्वारा किया गया। इस उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष कुटुम्ब न्यायालय माननीय श्री ओमप्रकाश सिंह रधुवंशी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री सुधाशू सिन्हा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री अखिलेश कुमार मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय श्री अनिल पाठक, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री राजेश कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री राजेश कुमार देवलिया, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री शोएब खान, व्यवहार न्यायाधीश श्री भूपेन्द्र यादव, श्री देवेश मिश्रा, श्री राजू सिंह डावर, श्री मति आकांक्षा यादव, श्री मति प्रियंका चौहान डावर, विशेष रूप से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राध्यापक एवं अधिवक्ता श्री निखिल श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को विधिक सेवा में कैरियर के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर का उल्लेख करते हुए विधि शिक्षा की उपयोगिता एवं समय प्रबंधन के बारे में अवगत करवाया गया।

कार्यक्रम में पं. मोतीलाल नेहरू विधि महाविद्यालय के शासी निकाय अध्यक्ष श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं शिक्षा प्रसार समिति के सचिव श्री मुनीष श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर शिक्षा प्रसार समिति के उपाध्यक्ष डॉ एच. एन. खरे. रजिस्ट्रार श्री नरेन्द्र खरे, सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं उपस्थित रहे।