//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक नीरज विनोद दीक्षित के प्रयासों से 112 गांव में घर-घर पानी पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है ज्ञात हो वर्ष 2019 के बाद से महाराजपुर विधायक द्वारा विधानसभा क्षेत्र के गांव में सूखे की स्थिति को देखते हुए आम जनमानस के हित में जल प्रदाय योजना स्वीकृत कर हर घर को पानी उपलब्ध कराने का प्रयास होता रहा है कांग्रेस सरकार में पीएचई मंत्री द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर घर पानी पहुंचाने जल प्रदाय योजना को मूर्त रूप देने के प्रयास शुरू किए गए थे जिसको आज मंजूरी मिल गई है व इस वित्तीय वर्ष में 200 करोड़ रुपए करौली धसान जल प्रदाय योजना के लिए मंजूर किए गए जिसका कार्य जल्द ही चालू होगा तथा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर तक नलों द्वारा पानी उपलब्ध कराया जाएगाl