//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर बक्सवाहा के फट्टा वेयरहाउस परिसर में वृक्षारोपण किया गया है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, पूर्व जनपद अध्यक्ष अभय फट्टा, नगर मंडल अध्यक्ष संदीप खरे लल्ला, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मिली फट्टा, भाजपा युवा मोर्चा प्रभारी दीपेंद्र परमार, राव साहब परमार, सोशल मीडिया प्रभारी अनिल पाटकर, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष अरविंद खटीक के अलावा गोविंद सेन, रवि सेन सहित अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।