Translate

बुधवार, 2 मार्च 2022

छतरपुर। जिला पंचायत सीईओ ने लवकुशनगर जनपद पंचायत के कई ग्रामों का किया औचक निरीक्षण।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमर बहादुर सिंह ने आज लवकुशनगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ज्यौराहा में ग्रामपंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ग्राम सचिव और ग्राम रोजगार सहायक को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को इसके लिए प्रेरित करें। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत मुड़ेरी में वृक्षारोपण भी किया। इसके अलावा जनपद पंचायत में रोजगार गारंटी एवं संबल योजना आयुष्मान कार्ड योजना एवं स्वच्छता अभियान की समीक्षा की इसके अलावा ग्राम पंचायतों के द्वारा टैक्स   वसूली करें इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत गहवरा, मुड़ेरी, सिचहरी के अंागनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ सचिन गुप्ता, सहायक यंत्री व्हीके रिछारिया के अलावा पीसीओ के साथ ग्रामीण विकास से जुड़े अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जिला पंचायत के सीईओ ने सख्त हिदायत दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए एवं मनरेगा में लगे मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान किए जाने के भी सख्त निर्देश दिए।