Translate

बुधवार, 18 मई 2022

बक्सवाहा। मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 का किया गया शुभारंभ।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। आज बुधवार को बक्सवाहा नगर परिषद में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से मिशन नगर उदय अमृत 2.0 स्वच्छ भारत मिशन 2.0 का शुभारंभ किया गया।

        उक्त कार्यक्रम मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभु दयाल पाठक एवं नगर परिषद की समस्त कर्मचारियों सहित प्राचार्य अरविंद कुमार तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज किशोर तिवारी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप खरे लल्ला, किसान मोर्चा मंडलउपाध्यक्ष मिली जैन, महामंत्री पवन गंधर्व, हरिराम पटेल, मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह लोधी एवं विधायक प्रतिनिधि भरत चौरसिया सहित नगर के अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।