Translate

मंगलवार, 17 मई 2022

बक्सवाहा। कुओं पर बाउंड्रीबॉल बनाये जाने के संबंध में सौपा ज्ञापन।

बक्सवाहा(छतरपुर)। मंगलवार को  नगर बक्सवाहा के युवा आशिक मंसूरी ने नगर के सभी सार्वजनिक कुओं को बाउंड्री वॉल किये जाने की मांग करते हुए नगर परिषद सीएमओ प्रभु दयाल पाठक के लिए लिखित ज्ञापन सौंपा है।

           आशिक मंसूरी ने ज्ञापन के हवाले से बताया कि पूरे नगर में जो सार्वजनिक कुआं है उन सभी को बाउंड्रीवॉल किया जाना चाहिए ताकि कुओं में पशुओं की या अन्य जानवरों के गिरने की कोई अप्रिय घटना सामने ना आये।

•  दो दिन पूर्व कुयें में गिरा था बैल।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में दो दिन पूर्व बक्सवाहा के वार्ड नंबर 14 एवं 15 के बीच सुनहरा रोड के समीप बने कुयें में एक बैल गिर गया था. जिसे काफी मशक्कत के बाद नगर वासियों की मेहनत के बाद उसे सही सलामत निकाल लिया गया, लेकिन फिर भी उस जानवर को काफी चोटें आई थी।

         अतः इसी समस्या को देखते हुए नगर में ऐसी घटना आगे से घटित ना हो इसके लिए सार्वजनिक कुओं पर बाउंड्री वॉल बनाये जाने की मांग की गई है।

•  सीएमओ बोले।

वहीं ज्ञापन के संबंध में सीएमओ नगर परिषद श्री पाठक ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इन कुओं का निर्माण और बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी।