Translate

सोमवार, 2 मई 2022

खजुराहो के लिए अच्छी खबर...एक और नई ट्रेन की सौगात।

//आशीष मिश्रा//

खजुराहो(छतरपुर)। खजुराहो से टीकमगढ़ के बीच आज से शुरू हुई नई रेल सेवा का भोपाल निवास से वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो  सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने शुभारंभ किया। इस दौरान डी आर एम श्री आशुतोष कुमार, एडीआरएम श्री विवेक मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी समेत  अन्य रेलवे पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस नई रेल सेवा से दैनिक यात्रियों, श्रमिक भाई - बहनों, बागेश्वरधाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। यह गाड़ी सुबह 5:00 बजे खजुराहो से चलकर 8:00 बजे टीकमगढ़ पहुंचेगी इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव जी का क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा, ने क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।