Translate

सोमवार, 2 मई 2022

SIS सुरक्षाकर्मियों की भर्ती के लिये पंजीयन शिविर....नौगांव, राजनगर, बिजावर, बक्सवाहा, बड़ामलहरा और छतरपुर में इस दिन आयोजित होगा शिविर।

ब्यूरो छतरपुर। मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि एसआईएस द्वारा जिले के समस्त विकासखण्डों में एक-एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय जनपद पंचायतों में पंजीयन शिविर आयोजित किया जायेगा। जिसमे सुरक्षाकर्मी, सुपरवाईजर एवं सुरक्षा अधिकारी हेतु इच्छुक बेरोजगार युवकों का पंजीयन किया जायेगा। पंजीकृत युवाओं को प्रशिक्षण उपरांत संस्था द्वारा स्थाई रोजगार से जोड़ा जायेगा। भर्ती एवं पंजीयन के लिये शैक्षणिक योग्यता 10वीं, आयु 20-35 वर्ष, ऊंचाई 168 सेमी के ऊपर, वजन 56-60 किलो और सीना 80-85 होना चाहिये।

पंजीयन शिविर 4 मई को गौरिहार जनपद पंचायत में, 5 को लवकुशनगर, 6 को राजनगर, 9 को नौगांव, 10 को बिजावर, 11 को बकस्वाहा, 12 को बड़ामलहरा और 13 मई को छतरपुर ब्लॉक के जनपद कार्यालयों में शिविर लगाये जाएगे। इस कार्यक्रम में कोई भी शासकीय राशि व्यय नहीं की जाएगी।