//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाजना के हाई सेकेंडरी स्कूल के समीप गुरुवार को एक बाइक चालक ने एक महिला को पीछे से टक्कर मार दी है. जिससे महिला घायल हो गई है।
इस दौरान महिला की पहचान पूर्व जनपद अध्यक्ष अनीता अहिरवार पति बाबूलाल अहिरवार के रूप में हुई है. जो अपने घर से राशन लेने के लिए राशन दुकान जा रही थीं।
वहीं घटना के संदर्भ में महिला की पुत्री रेखा अहिरवार ने बताया कि उनकी माताश्री राशन लेने के लिए जा रही थीं तभी अपनी बाइक पर सवार होकर आ रहे चौपरा निवासी राजेश यादव ने उन्हें टक्कर मार दी है. और वह मौका देखकर रफ़ूचक्कर हो गया है।
हालांकि घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा में भर्ती कराया गया है. तथा महिला के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
