//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. जिसमें बक्सवाहा के 15 वार्डों के लिए नगरीय निकाय को लेकर मतदान किया गया इन 15 वार्डों से 54 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है,
नगर बक्सवाहा के बुधवारा बाजार, बड़ा बाजार, कन्या हाई स्कूल, शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय, के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस 15 वार्डों के पोलिंग बूथ बनाए गए तो वहीं बस स्टैंड कन्या हाई स्कूल पोलिंग बूथ को संवेदनशील पोलिंग बूथ के रूप में घोषित किया गया था. जहां पर प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया गया।
बक्सवाहा में तहसीलदार झाम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बक्सवाहा के सभी मतदान केंद्रों पर कुल 81.2% मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है।
उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय क्षेत्र बक्सवाहा से कुल 7444 मतदाता, जिनमें से 4060 पुरुष तथा 3584 महिलाएं मतदान करने के लिए अधिकृत थे.
स्पष्ट कर दें कि वोटिंग खत्म होते ही शाम 5:00 बजे यहां के प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में कैद हो गई, वहीं इस दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले।
• युवाओं में दिखी उत्सुकता....

