खजुराहो में एयर व रेलवे कनेक्टिविटी जल्दी बढ़ेगी:- विष्णु दत्त शर्मा
//राजीव शुक्ला//
खजुराहो(छतरपुर)। आज खजुराहो एयरपोर्ट में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी का आगमन हुआ जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त मुलाकात के पश्चात मुख्यमंत्री महोदय रीवा तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कटनी के लिए रवाना हो गए ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के रवाना होने पश्चात कुछ पल के लिए वेटिंग रूम में बैठकर कार्यकर्ताओं से उन्होंने चर्चा की, इस दौरान उन्होंने अधिमान्य पत्रकार राजीव शुक्ला से चर्चा करते हुए कहा कि खजुराहो एयरपोर्ट में स्पाइस जेट की फ्लाइट जो की अभी हफ्ते में 2 दिन थी उसे 4 दिन कर दिया गया है , वहीं इंडिगो की फ्लाइट भी खजुराहो के लिए जल्द अपनी सेवाएं प्रदान करेगा जिस हेतू उनकी लगातार चर्चाएं चल भी रही हैं , वहीं आपने रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर कहा कि चुकी खजुराहो- बनारस एक महत्वपूर्ण टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जिसके दृष्टिगत खजुराहो से बनारस के लिए सुपरफास्ट ट्रेन भी संचालित होगी इस संदर्भ में उन्होंने रेल मंत्री से चर्चा भी की है और इसके शीघ्र ही परिणाम देखने को मिलेंगे ।
आज खजुराहो एयरपोर्ट के रनवे में चंद्रनगर वार्ड से जिला पंचायत के सदस्य हेतु माना पप्पू पाल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा का गमछा पहनाकर शुभकामनाएं दी तो वही भाजपा जिला महामंत्री श्री अरविंद पटेरिया से वर्तमान राजनीतिक हालातों से चर्चा करते हुए गंतव्य की ओर रवाना हो गए, इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के अलावा राजनगर एसडीएम से डी.पी दुबेदी, खजुराहो एसडीओपी श्री मनमोहन सिंह बघेल, खजुराहो नगर परिषद सीएमओ एकता अग्रवाल के अलावा भाजपा जिला महामंत्री श्री अरविंद पटेरिया तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश गौतम व दिलीप अहिरवार तथा बॉबी राजा गठेवरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार, अविनाश पटेल, श्रीकांत मिश्रा, पप्पू अवस्थी, बृजगोपाल अवस्थी टिकुरी, वृंदावन पटेल, हिमांशु दुबे, शशि भूषण अवस्थी व भगवत अग्निहोत्री उपस्थित रहे ।