Translate

सोमवार, 11 जुलाई 2022

घुवारा। भाजपा प्रत्याशी इंजी. ऋचा सिंह के समर्थन में उठें सैकड़ों हाथ।


•  नगर परिषद घुवारा के वार्ड क्रमांक 02 में मिल रहा जनता का साथ।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नगर के वार्ड नंबर 02 के भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि सेवक बनकर करूंगी वार्ड वासियों की सेवा,

         दरसल घुवारा नगर परिषद के वार्ड नंबर 02 के चुनावी मैदान से भाजपा प्रत्याशी इंजी ऋचा डंक्टर अरविन्द सिंह कहा कि जनता की मांग पर वह चुनाव मैदान में उतरीं हैं. उनकी पहली प्राथमिकता वार्ड को स्वच्छ और सुंदरता में नंबरवन बनाना है. एवं दूसरी प्राथमिकता में उन्होंने वार्ड नंबर 02 में जन हितेषी योजनाओं का लाभ सभी वार्ड वासियों को दिलवाने की बात की है।

         इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह जन सेवा के लिए चुनाव लड़ रही हैं. अगर वार्ड वासी उन्हें अपना आशीर्वाद देते हैं तो वार्ड का विकास करेंगे. तथा उन्होंने कहा कि उनकी जीत वार्ड वासियों की जीत होगी, 

        बता दें कि वार्ड नंबर 02 की भाजपा प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क कर रही है और उनका कहना है कि उन्हें लोगों का असीम आशीर्वाद मिल रहा है. वार्ड नंबर 02 की भाजपा  प्रत्याशी ने समाज सेवक के रूप में वार्ड वासियों और नगर के लोगों के सुख- दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे है. भाजपा प्रत्याशी को लगातार जनसंपर्क में वार्ड नंबर 02 से जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।