Translate

बुधवार, 13 जुलाई 2022

बक्सवाहा। नगरीय निकाय चुनाव में द्वितीय चरण का मतदान जारी...शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा मतदान...यहां देखिए आंकड़े।


//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में बक्सवाहा के कुल 15 वार्ड से 54 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में है. जिनमें बक्सवाहा नगर के वोटर 15 वार्डों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

          नगर बक्सवाहा के बुधवारा बाजार, बड़ा बाजार, कन्या हाई स्कूल, शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस 15 वार्डों के पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. वहीं पर बस स्टैंड स्थित कन्या हाई स्कूल पोलिंग बूथ को संवेदनशील पोलिंग बूथ के रूप में घोषित किया गया है जहां पर प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया जा रहा है।

     दोपहर 3:00 बजे बक्सवाहा तहसीलदार झामसिंह इरकिरा ने जानकारी स्पष्ट करते हुए कहा कि बक्सवाहा के सभी 15 मतदान केंद्रों पर कुल 77% मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय क्षेत्र बक्सवाहा से कुल 7444 मतदाता, जिनमें से 4060 पुरुष तथा 3584 महिलाएं मतदान करने के लिए अधिकृत है।