//आशीष मिश्रा//
खजुराहों(छतरपुर)। खजुराहो नगर परिषद कि आज अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में भारतीय जनता पार्टी के पप्पू अवस्थी को 11 एवं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर योगेंद्र सिंह चंदेल को 4 वोट मिले जिसके तहत आज निर्वाचन हेतु पुलिस व्यवस्था काफी चुस्त दुरुस्त देखी गई एवं निर्वाचन पूर्व दोनों प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच हल्की-फुल्की बहस भी हुई ।
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री अरविंद पटेरिया ने इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के अच्छे कार्यों के चलते ही भगवान मतंगेश्वर की कृपा से यह भारी बहुमत से जीत हासिल हुई है जिसके लिए उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर वासियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।