//रत्नेश रागी//
बकस्वाहा(छतरपुर)। विश्व आदिवासी दिवस पर क्षेत्र से जुड़े आदिवासी समुदाय ने विशाल शोभायात्रा निकाली जिसमें आदिवासियों से जुड़ी प्राचीन परंपराओं को भी झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस दौरान देश के प्रति उत्साह भी दिखाई दिया , हर घर तिरंगा अभियान को भी रैली में प्रमुखता से प्रोत्साहन दिया गया ।
जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ब्लाक बकस्वाहा के तत्वावधान में ब्लाक / तहसील मुख्यालय बकस्वाहा के बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम मे जयस के प्रदेश संगठन मंत्री श्रीकांत पोरते, छतरपुर जिलाध्यक्ष नंदराम आदिवासी , जिला कार्यवाहक अध्यक्ष पप्पू बारेला, मीडिया प्रभारी छोटेलाल बारेला , दमोह के जिलाध्यक्ष हीरा सिंह पुलस्ते, बुंदेलखंड जयस प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरुण महोबा आदि वक्ताओं ने बताया कि जल , जंगल और जमीन के सच्चे साथी आदिवासी समुदाय ने हमेशा से ही ऐसे जीवन शैली से लोगों को जोड़ा है जो प्रकृति के नियम का पालन करके सतत विकास में अग्रसर हो । आदिवासी समुदाय से आने वाले हमारे देश के क्रांतिकारी जननायक श्रीं बिरसा मुंडा ,टंट्या भील(गोरिल्ला युद्ध में निपुण) आदि की देश को स्वतंत्र कराने में भूमिका रही है ।
कार्यक्रम मे नव निर्वाचित आदिवासी प्रतिनिधियों ,समाजसेवियों, संगठन के प्रतिनिधि तथा समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया , वही आदिवासी समाज से राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर खुशी व्यक्त करते हुए देश के प्रति समर्पण जाहिर किया । दिनभर चले इस कार्यक्रम मे वक्ताओं ने आदिवासी परम्पराओं और आदिवासियों द्वारा देश के प्रति दी आहूतियों के संबंध में बताते हुए कुरीतियों को दूर करने तथा बच्चों को शिक्षा दिलाने, वेटी बचाओं वेटी पढाओं का आव्हान किया । इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज की सपना सरगम , परमलाल दीवाना ,रश्मि आदिवासी एंड पार्टी के संगीत मंडल ने धार्मिक एवं देशभक्ति गीतों से कार्यक्रम में समां बांध दी ।
शोभायात्रा जुलूस एवं कार्यक्रम का संयोजन नेतृत्व करने वाले जयस के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल बारेला , उपाध्यक्ष सालिम सिंह भिलाला , कोषाध्यक्ष कीरत आदिवासी , मीडिया प्रभारी गारदेश बारेला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती रजनी मोती यादव , जिला पंचायत सदस्य व सांसद प्रतिनिधि करन सिंह लोधी भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष उमेश वर्मा , सरपंच मनोहर अठया, मलखान सिंह,जयस के नंदराम आदिवासी , छोटू बारेला ,कमलेश, कीरत, परम, कृताप ,मोहन ,लाला रामा ,गना आदिवासी , कानू भील, मोहन भिलाला, राम सिंह पटलिया सहित बकस्वाहा क्षेत्र के अलावा दूरदराज से आए अनेक जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक सामाजिक कार्यकर्ता और भारी संख्या में आदिवासी समाज की महिला पुरुष युवा उपस्थित रहे ।
• आदिवासी नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र।
शोभायात्रा के अलावा कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी परम्परा के नृत्य गायन संगीत और राष्ट्र भक्ति गीत ढोल धमाके के साथ तेज वारिश मे भी बडे उत्साह से नृत्य कर उपस्थित भारी जनसमुदाय का मन मोह लिया।