Translate

शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

घुवारा। बैंक खाते से गबन हो गये 60 हजार।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। जब एक ओर गरीब अपनी मेहनत की कमाई को एकत्रित करके बैक खाते मे डालता है और जब पता चले कि खाते मे पैसे ही नही है तो उस गरीब का क्या होगा?

            ऐसा ही एक मामला घुवारा के ग्राम बारो का सामने आया है, जिसने अपने मेहनत करके अपनी पूजी जमा कि लेकिन जब बह निकालने के लिए पहुँचा तो खाते मे पैसा ही नही है।

•  यह है पूरा मामला।

ग्राम बारो का निबासी भरोसा पिता चऊदा अहिरवार जिसका खाता घुवारा स्टेट बैंक मे है, आज जब वह अपनी रकम निकालने के लिए पहुँचा तो पता चला की दिनांक 30.07.2022 से 15.8.2022 तक दस दस हजार छः बार निकाले गये है।