Translate

शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

बक्सवाहा। 15 में से केवल 08 पार्षदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ....नवनिर्वाचित परिषद अध्यक्ष बोली कि "नगर में विकास ही मेरा प्रथम कर्तव्य।"

   

//राहुल जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के बक्सवाहा नगर परिषद अटल भवन के सामने बस स्टैंड परिसर मैं भाजपा के  नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष व पार्षदो का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़ा मलहरा विधानसभा के विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी और मुख्य अतिथि के तौर पर जनपद अध्यक्ष रजनी यादव शामिल रहे। 

 नगर परिषद अध्यक्ष किरण सोनी ने नगर के विकास में पूर्ण सहयोग करने की बात कही श्रीमती सोनी ने नगर के सभी लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि आने वाले समय में नगर में जो भी विकास कार्य होंगे बह जनहित कार्य होंगे शासन की तमाम योजनाओं को गरीब परिवार तक पहुंचाना हमारा सबसे पहला लक्ष्य होगा वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष नीमा लोधी ने नगर के सभी 15 वार्डों में विकास कार्य के बारे में कार्य करने की बात कही सरकार की मंशा अनुसार सबका साथ सबका विकास के वादे को लेकर नगर में विकास कार्य करने हैं।

•  विकास के बादे।

 विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें नगर के विकास के लिए नई-नई योजनाओं को लाकर नगर को एक नई दिशा देना है बक्सवाहा नगर परिषद मैं 6 पंचवर्षीय लगातार भाजपा की सरकार बैठ रही है हमारा एक ही लक्ष्य है नगर की सुंदरता को बनाना हम सभी मिलकर बक्सवाहा नगर को एक सुंदर स्वरूप देंगे नगर में बहुत सुंदर मैरिज गार्डन, बच्चों के खेलने के लिए बहुत सुंदर पार्क एवं गली-गली में पक्की सड़क बनाने का कार्य करेंगे छतरपुर जबलपुर हाईवे मार्ग पर बहुत ही जल्दी डिवाइडर बनवाया जाएगा प्रधानमंत्री आवास योजना का भरपूर लाभ गरीब परिवार को दिया जाएगा काफी समय से चली आ रही नगर में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे है और बहुत जल्दी नगर में जुड़ी बांध से पानी आना चालू हो जाएगा। जिला जनपद सदस्य करण सिंह लोधी ने शिक्षा पर जोर देने की बात कही और शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से करने की बात कही। 

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनलाल असाटी, ब्रिज गोपाल सोनी, मुलायम फट्टा, मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, जिला जनपद सदस्य करन सिंह लोधी, जनपद अध्यक्ष रजनी मोती यादव, देवी सिंह राजपूत, बहादुर सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि कमल सोनी, मिली फट्टा, हरिराम पटेल एवं बड़ी तादाद में नागरिक उपस्थित रहे।

   •  कांग्रेसी रहे कार्यक्रम से दूर।

          नगर मे हो रहे शपथ ग्रहण कार्यक्रम से कांग्रेस के पार्षद व निर्दलीय पार्षद ने दूरी बनाये रखी और सातो पार्षदो का कहना था कि नगर मे विकाश कार्यो के लिये तो पैसा नही है इस प्रकार के आयोजन से फजूलखर्ची होती है।