Translate

मंगलवार, 9 अगस्त 2022

घुवारा। राखी, खिलौने सहित मिठाई की दुकानों पर उमड़ने लगी भीड़...रक्षाबंधन आते ही बाज़ार में दिखी रौनक।

   

                       

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा आगामी 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार है जिसमे 2 दिन पहले से बाजार में  रोनकता बढ़ गई है मनहारी और लड्डू राखियो की दुकानें में जमकर भीड़ देखने को मिल रही है ऐसे में दुकानदारों को उम्मीद है की रक्षाबंधन के त्योहार पर जमकर दुकानदारी होगी बुंदेलखंड की एक परम्परा सावनी खरीद कर ले जाने को परम्परा सावनी खरीदने की ओर ले जाने की परम्परा आज भी बुन्देलखण्ड में अनवरत रूप से जारी है बेटे के ससुराल लिवाने के लिए जाने वाले  पिता या भाई सावनी लेकर जाते है सावनी में खेल खिलौने और बेटे की ससुराल बालो के लिए उपहार के साथ ही मिष्ठान और फल आदि ले जाते है सावनी की बिक्री करने वाले दीपक असाटी का बताना है की पहले से सावनी खरीदने वालों की संख्या में भारी कमी आई है  लेकिन बुन्देलखण्ड की परम्परा आज भी चली रही है इसी प्रकार जहां से मुख्य हाइवे निकला है बही पर ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है उसी स्थान पर सावनी, लड्डू, राखी,सब्जी ,फल, आदि का बाजार देखने को मिल रहा भले ही यातायात प्रभावित क्यू ना हो लेकिन बाजार हाइवे पर ही लगता है नगर परिषद् ने कही भी उचित स्थान नही दिया गया है की जिससे  सावनी का बाजार व्यवस्थित लगाया जा सके एक दूसरी ओर मुख्य मार्ग हाईवे के डिवाइड पर लोगो ने अपनी दुकानें लगा कर बैठ गए जिसमे बाहनों को निकलने में समस्या का सामना करना पढ़ता है नगर परिषद् और पुलिस व्यवस्था की से भी देखने को नही मिल रही है की यदि दुर्घटना को मात दे रहा है बाजार इसमें प्रशासन की कोई निगरानी नही दिखाई दे रही है।