Translate

गुरुवार, 25 अगस्त 2022

छतरपुर। कलेक्टर ने अतिक्रमण के संदर्भ में कही बड़ी बात, जानिए पूरी खबर।


•  कलेक्टर बोले कि शहर के प्रमुख स्थानों पर बनाएं रेडजोन साथ ही रिस्पांसिबल टीम गठित करने के दिए निर्देश।

नेटवर्क छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर संदीप जीआर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा मीटिंग सम्पन्न हुई।

 इस दौरान एडीएम पी.एस. चौहान, एसपी सचिन शर्मा एवं एएसपी विक्रम सिंह सहित संबंधित अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री जीआर ने अतिक्रमण के संबंध में नगरपालिका को रिस्पांसि.बल टीम गठित करने के निर्देश दिए।

        साथ ही उन्होंने कहा कि जहां बार-बार अतिक्रमण हो रहा है उन्हें रोका जाए। उन्होंने शहर के चिंहित करते हुए मुख्य स्थानों चौराहों पर 50 मीटर एरिया में रेड जोन बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस एरिये में न ही कोई हाथ ठेला खड़ा किया जाएगा और न ही कोई बस या वाहन पार्क किया जाएगा। 

         एवं कहा कि जिन हाट बाजारों से रोड अवरूद्ध होता है उन्हें चिन्हित कर अन्य जगह शिफ्ट किया जाए।

- बेसमेंट नहीं होने पर ग्राउण्ड फ्लोर को माने पार्किंग एरिया।

- पार्किंग के लिए उपयोग हो बेसमेंट।

-  पायलट वाहन से गश्त और अलाउंस करने के निर्देश।

               कलेक्टर श्री जीआर ने कहा कि जिन बिल्डिंगों के बाहर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है और न ही बेसमेंट है, उनके ग्राउण्ड फ्लोर को ही बेसमेंट समझा जाए। उन्होंने कहा कि बेसमेंट का उपयोग केबल पार्किंग के लिए हो ऐसा नही होने पर अधिकारियों को जांच करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने शहर में किए जा रहे पोल शिफ्टिंग कार्य की समीक्षा करते हुए शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्य में सहयोग करें तथा अपनी दुकानों और घरों के बाहर अतिक्रमण न होने दें। उन्होंने बताया कि आवारा पशुओं के सीगों पर रेडियम लगाया जा रहा है।

कलेक्टर ने ट्राफिक प्रभारी को जाम लगने वाली जगह पर बार-बार अतिक्रमण न हो के लिए लगातार पायलट वाहन से गश्त और अलाउंस करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आम जन अपील करते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चालक हैलमेट का नियमित रूप से उपयोग करें तथा चार पहिया वाहन चालक सीटबेंट बांधे तथा यातायात के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें।