Translate

शनिवार, 3 सितंबर 2022

बाजना। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बाजना सहित आसपास के ग्रामों का किया भृमण।

//सत्यम खरे, नीरज चौबे//

बाजना(छतरपुर)। आज जनसंपर्क एवं अभिवादन रैली गांव गांव निकाली गई दरगाह भोजपुरा कचारी ढिमरबा बाजना निमानी से होते हुए पड़रिया में जिला अध्यक्ष पुत्र शशिकांत अग्निहोत्री जनपद अध्यक्ष मोती यादव, जिला पंचायत सदस्य करण सिंह लोधी, जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बुंदेला एवं देवरान सरपंच रामअवतार दुबे बाजना सरपंच मुन्ना शुक्ला कंजरा सरपंच भूपेंद्र सिंह परमार सभी लोगों का गांव गांव में तिलक माला द्वारा स्वागत हुआ।

 एवं कुछ लोगों की समस्याएं सुनी गई बाजना में भूपेंद्र सिंह की गढ़िया में नाश्ता चाय हुआ उसके बाद ग्राम पंचायत बाजना में जिला अध्यक्ष पुत्र शशिकांत अग्निहोत्री ने बताया कि मैं भीमकुंड धाम को पर्यटक स्थल तक बढ़ावा दूंगा एवं जैसे बाजना पंचायत में मुक्तिधाम की ज्यादा समस्या है उस पर भी ध्यान दूंगा एवं इन सभी वरिष्ठ लोगों के साथ जैसे अरविंद पप्पू रामलाल कैलाश गोवर्धन विनोद राकेश राजेश जैन सहित मीडिया से सत्यम खरे शामिल रहे।