Translate

बुधवार, 23 नवंबर 2022

बड़ामलहरा। डा.रमेश अग्रवाल ने शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष का पदभार सम्हाला।

//सत्यम खरे//

बड़़ामलहरा(छतरपुर)। शासकीय महाविद्यालय मे जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर डा.रमेश अग्रवाल कि ताजपोशी होने के बाद आज बुधवार को उन्होंने एक गरिमामय समारोह मे पदभार सम्हाला इस मौके पर क्षेत्रीय बिधायक कुं.प्रधुम्न सिह लोधी,नगरपरिषद की अध्यक्ष निशाराजा बुन्देला, जनपद अध्यक्ष राघव राजा, सांसद प्रतिनिधि सुनील मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरजा प्रसाद पटेरिया,भाजपा नेता आनंद. सिह बुन्देला, महाबिधालय के प्रार्चाय जी.एस.गिल मौजूद रहे।

            जनभागीदारी समिति अध्यक्ष का पदभार सम्हालने के बाद डा.रमेश अग्रवाल ने अपनी प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुऐ कहा कि महाबिधालय मे बिज्ञान संकाय प्रारंभ करवा कर  पूर्ण महाबिधालय का दर्जा दिलवाना एवं महाबिधालय परिसर को अतिक्रमण से मुक्त करवा कर भूमि को सुरक्षित करना।

       इस अवसर पर अखिल भारतीय बिधार्थी परिषद ने महाबिधालय की आसुबिधाओ एवं अव्यवस्थाओं मे सुधार किये जाने को लेकर क्षेत्रीय बिधायक कुं.प्रधुम्न सिंह को  आठ सूत्रीय मागो का ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौपने बालों मे रोहित रावत, सोनू यादव, शोभित पाण्डे, इन्द्र प्रताप यादव, किशन यादव, शिवम पटेरिया, सिद्धांत जैन,आदित्य कुशवाहा के अलावा बिधार्थी परिषद के कार्यकर्ता शामिल है।