//राजा ठाकुर//
नेटवर्क दमोह। भारतीय कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, मध्यप्रदेश कॉंग्रेस के प्रभारी संजय कपूर, दमोह जिले के प्रभारी धर्मेश गई एवं सह प्रभारी पवन पटेल सोमवार दोपहर एक बजे दमोह पधार रहे हैं, जिला कॉंग्रेस कमेटी कार्यालय दमोह में " हाथ से हाथ जोड़ों" अभियान के कार्यक्रम की जिला स्तरीय बैठक लेंगे, इस बैठक में कॉंग्रेस पार्टी के पोलिंग बूथ से ब्लाक स्तर, ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर वार्ड स्तर पर प्रत्येक मतदाता तक कॉंग्रेस कार्यकर्ता जनवरी माह से यह अभियान शुरू करेंगे।
बैठक में जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष, सभी ब्लाक के अध्यक्ष, उपस्थित रहेंगे।