//रत्नेश रागी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। 2023 में नूतनवर्षाभिनंदन के मंगल अवसर पर 31 दिसंबर 2022 भजन संध्या एवं 01 जनवरी 2023 को मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक आयोजित किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर को प्रात: 8 बजे से अभिषेक/शांतिधारा, सांय- 07 बजें से 48 दीपकों द्वारा भ्क्तामर पाठ तथा रात्रि 08 बजे से अक्षय म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या आयोजन होगा।
वहीं दिनांक 01 जनवरी 2023 रविवार को प्रात: 8 बजे से मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक / विश्व कल्याण हेतु शांतिधारा संपन्न होंगी।
उक्त कार्यक्रम में महामस्तकाभिषेक कलश की राशि मात्र – 2,100/- रु. की राशि में आरक्षित की गई है।
एवं इस कार्यक्रम के आयोजक अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद – बुंदेलखंड प्रांत एवं नैनागिरि विजन टीम तथा निवेदक ट्रस्ट व प्रबंध कमेटी नैनागिर हैं।
संपर्क सूत्र - 9407533103, 9074377075, 9893101629