बक्सवाहा(छतरपुर)। मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना 2022 में बकस्वाहा विकासखंड से 21 लोगों ने ही दिए आवेदन, दरसल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे जिसमें मध्य प्रदेश में 4595 युवाओं का चयन किया जाना था प्रतेक विकासखंड में 15- 15 जन सेवा मित्र की नियुक्ति होना है द्वितीय चरण मे 21 लोगों का इंटरव्यू के लिए हेल्प लाइन नंबर से कॉल करके बुलाया गया था यह साक्षात्कार की प्रकिरिया 4 जनवरी से 9 जनवरी तक चल रही है. साक्षात्कार के लिए जिला स्तर पर सभी आवेदकों को बुलाया गया सभी आवेदकों का साक्षात्कार की प्रक्रिया महाराजा छत्रसाल महाविद्यालय छतरपुर मे की गई 21 आवेदनों में से 4 आवेदक अब्सेंट थे l और 2 आवेदक आयोग्य पाए गए l अब शेष 15 आवेदकों ने इंटरव्यू दिया l लिखित परीक्षा दी जिस का रिजल्ट 10 जनवरी से 15 जनवरी तक घोषित किया जाएगा आश्चर्य की बात यह है कि 15 वैकेंसी है और 15 आवेदक तो अनुमान्तः 15 लोगों का सिलेक्शन होना तय है।
आवेदक : शुभम लोधी गड़ीसेमरा, हनुमत लोधी भडाटोर, आशिक खान , मनोज लोधी, मनोज अहिरवार, नीरज अहिरवार, राहुल , रश्मि लोधी, सौरभ रजक, सुशील अहिरवार, प्रति मिश्रा, खुशबु मिश्रा, रिया जी, सोनू अहिरवार, भगत सिंह यादव है जो बक्सवाहा विकास खण्ड में चयन किये जायेंगे।