Translate

शुक्रवार, 30 जून 2023

सागर। चाय की दुकान पर चढ़ा था भाजपाई नेता का पारा...थोड़ी ही देर में दुकान परिसर पर चलाई गई जेसीबी....अब निगमायुक्त ने कर्मचारियों को नोटिस थमाकर किया तलब।


//राजेश पाराशर//

नेटवर्क सागर। बीते दिनों शहर के सिविल लाइन स्थित चाय की दुकान के परिसर को तोड़ने पर नगर निगम आयुक्त ने संबंधित निगम के तीन कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि जब वह परिसर निगम के अधिकार क्षेत्र में नही है तो आखिर क्यों तोड़ा गया।  इससे नगर निगम की छवि खराब हुई है। मिली जानकारी के अनुसार  जनपद पंचायत सागर के अधीन बनी चाय की दुकान पर एक बीजेपी नेता की दुकान संचालक से बहस हुई थी। जिसको लेकर बीजेपी नेता नाराज हो गए और उन्होंने नगर निगम में भाजपा की सत्ता का प्रयोग कर चाय की दुकान पर नगर निगम की जेसीबी मशीन चलवा दी।उक्त घटना को लेकर शहर में जन चर्चा का विषय बन गया है शहर की आम जनता अब भाजपा नेताओं के कारगुजारीयों से वाकिफ होती जा रही है और आमजन की कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है और नगर निगम प्रशासन एवं भाजपा के जनप्रतिनिधियों के प्रति जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसका परिणाम भारतीय जनता पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को भी मिल सकता है। 

हालांकि नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने इस कार्यवाई को अवैधानिक मानते हुए 03 कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए तत्काल जवाब मांगा है नोटिस में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 28 जून की रात्रि को सिविल लाइंस स्थित दुकान के सामने वाले परिसर को जेसीबी के माध्यम से आपके द्वारा टुड़वाया गया है, जिसके कारण नगर निगम की कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह लगा है जिसका कारण दर्शित करें कि उक्त कार्यवाही आपके द्वारा किस अधिकारिकता से की गयी। जबकि उक्त परिसर नगर निगम की अधिकारिकता के बाहर था। अन्यथा आपके विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।