Translate

शुक्रवार, 30 जून 2023

दमोह। जिले के 02 लोक सेवा केन्द्र के संचालकों को लापरबाही बरतने पर नोटिस जारी।

            

नेटवर्क दमोह। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने लोकसेवा केन्द्र तेंदूखेड़ा और जबेरा के संबंध में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शिकायतों की जॉच जिला लोक सेवा प्रबंधक दमोह द्वारा लोक सेवा केन्द्र तेंदूखेड़ा और जबेरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लोक सेवा केन्द्र तेंदूखेड़ा और जबेरा के संचालन में कमियॉ/लापरिवाहियॉ सामने आई। इस संबंध में संचालक लोक सेवा केन्द्र तेंदूखेड़ा और जबेरा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है और 03 दिवस में जवाब एसडीएम तेंदूखेड़ा के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये है।