Translate

सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

घुवारा। असाटी दिवस पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न।

 //विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। बड़ामलहरा में असाटी समाज द्वारा नगर के शिव शक्ति वाटिका में असाटी दिवस मनाया। असाटी समाज के लोगों द्वारा सर्वप्रथम अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर सुबह से बाइक रैली निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली सजाई और गरबा नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने भी भाग लिया समाज के बुजुर्ग और प्रतिष्ठित लोगों द्वारा बच्चों और छात्रों को सम्मानित किया। जिन छात्रों के 10 वीं और 12 वीं में अच्छे अंक प्राप्त किए उनका सम्मान कर शील्ड और नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्टीय असाटी समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी,गंगा राम असाटी नगर असाटी अध्यक्ष,मालती असाटी महिला असाटी समाज अद्यसक्ष,ड्रा रमेष असाटी,धनप्रसाद असाटी,कमलेश असाटी के साथ सभी असाटी समाज के महानुभाव मौजूद रहे।