Translate

सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

जटाशंकर धाम पर रैकवार मांझी समाज का दशहरा मिलन समारोह संपन्न।

 //विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। मध्यप्रदेश में  छतरपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बुलदेलखंड के केदारनाथ कहे जाने वाले हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जटाशंकर धाम पर छतरपुर जिले की समस्त रैकवार मांझी समाज के तत्वावधान में रैकवार भवन में दशहरा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के पूर्व भगवान राम के चित्र पर पुष्प मालाएं पहनाकर कर पूजा अर्चना की इसके बाद सभी का परिचय सम्मेलन आयोजित किया,। मछुआ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष रैकवार ने कहा कि किसी अधिवक्ता को यदि कोई परेशानी हो तो वे उनसे सीधे मिलकर अपनी बात रख सकते हैं, उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। किसन रैकवार ने संबोथित करते हुए कहा शिक्षित समाज ही उन्नति का आधार है। जब बच्चे संस्कारवान और शिक्षित हाेंगे तभी समाज की सही मायने में प्रगति होगी। उन्हाेंने कहा एकजुटता में ही शक्ति है। इसलिए समाज में एकजुटता और समरसता उत्पन्न करनी होगी। अमीर- गरीब का भेद मिटाकर सभी को साथ लेकर चलना होगा। तभी समाज में एक नई क्रांति उत्पन्न होगी।मछुआ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष रैकवार ने कहा की दशहरे का त्यौहार सारे भेदभाव को भूलकर आपस में मेलजोल से जीने का संदेश देता है। उन्होंने भी सभी को दशहरे की शुभकामनायें दीं। इसके आचार संहिता के नियमो का पालन करते हुए। बुंदेलखंड के चर्चित लोकप्रिय गायक किशन रसिया एवं उनकी समस्त टीम द्वारा रात्रि में राम भजन ,कीर्तन लोकनृत्य, ठिमराई, गम्मत ,से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 

इस मौके पर भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं दूर दराज से पधारे समाज के वरिष्ट लोग ,एवं बुंदेलखंड के चर्चित लोकप्रिय गायक किशन रैकवार शिक्षक भगवॉं, आशीष रैकवार छतरपुर, सुरेश रैकवार ,घनश्याम रैकवार पार्षद बड़ा मलहरा, राजू रैकवार ,वीरन रैकवार , पवन रैकवार महाराजगंज , उमेश रैकवार सहित  उपस्थित एवं समाज के माते मुखिया समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे एवं सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी।