मप्र की इस सीट पर दो सगे भाई आमने-सामने से लड़ेंगे चुनाव.....सियासी जंग में अलग-अलग रंग!!
नेटवर्क होशंगाबाद। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही प्रदेश की होशंगाबाद सीट की चर्चाओं के घेरे में है. होशंगाबाद को भाजपा का गढ़ माना जाता है. एवं इधर का राजनैतिक रसूखदार शर्मा परिवार 33 साल से भाजपा की जीत को बरकरार रखे है।
लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में शर्मा परिवार, भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के लिए चुनाव लड़ेगा।
इसका मतलब यह है कि वरिष्ठ राजनेता सीतासरन शर्मा और गिरिजा शंकर शर्मा इस बार एक दूसरे के खिलाफ चुनावी लड़ाई लड़ेंगे।
गौरतलब है कि चार दशक के सियासी करियर में पहली बार दोनों सगे भाई चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।