Translate

सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

भोपाल। MP चुनाव में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि आज।

नेटवर्क भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार 30 अक्टूबर है। सोमवार को  प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय नियत किया गया है। प्राप्त नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा मंगलवार 31 अक्टूबर को तथा अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की  तिथि गुरुवार 2 नवंबर नियत की गई है।