Translate

मंगलवार, 5 दिसंबर 2023

जबलपुर। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, मौके पर हुई मौत।

नेटवर्क जबलपुर। एक बेकाबू बस की टक्कर से भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना मझगवां थाना अंतर्गत की बताई जा रही है। जहां पर एक तेज रफ्तार बस  ने बाइक सवारों को कुचल दिया।

हादसे में रिश्ते के भाई-बहन की दर्दनाक की मौत हो गई जबकि छोटा भाई घायल हो गया। जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना को अंजाम देेने के बाद बस चालक फरार हो गया था।

जानकारी के मुताबिक मझगवां निवासी निखिल यादव 18 वर्ष की रिश्ते में लगने वाली बहन शिखा यादव 19 वर्ष निवासी सिहोरा से यात्री बस में मझगवां आई थी। जैसे ही बस से उतरकर वह घर पहुंची तो उसे पता चला कि उसका बैग बस में ही छूट गया है जिसके बाद वह अपने भाई निखिल, साहिल के साथ मोटर सायकिल में बैठकर बस के पीछे निकल पड़ी। बाइक सवार बस का पीछा कर रही रहे थे कि तभी डकरवाह मोड के समीप बस से बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों गिर गए और बस का चका शिखा और निखिल के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में शिखा और निखिल की दर्दनाक मौत हो गई जबकि साहिल को चोटें आई है। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भिजवाते हुये बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है