Translate

गुरुवार, 25 जनवरी 2024

खंडहर में नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ किया गैंगरेप...पुलिस ने 08 लोगों पर किया मामला दर्ज।

 

(प्रतीकात्मक फोटो: साभार गूगल)

//ऋचा मिश्रा//

नेटवर्क इंदौर। एमपी के इंदौर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है। वहीं कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी जारी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला के जान पहचान वाले लोगों ने ही इस गंदे काम को अंजाम दिया है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई कि पिछले कुछ माह पहले चार पहिया वाहन में महिला का अपहरण कर द्वारकापुरी क्षेत्र के एक खंडहर में ले जाया गया था। जहां पर पीड़ित महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया और उसके बाद महिला के साथ 6 से 8 युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की तो पता चला कि घटना 6 महीने पहले की है। पुलिस सबूत जुटाने में लगी है। वहीं कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।   

पीड़िता के पुलिस को दिए बयान के अनुसार दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। जिसके बाद उसकी छोटी बहन के साथ भी दुष्कर्म करने की धमकी दे रहे थे। डर की वजह से महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपियों की तलाश कर रही है।