(प्रतीकात्मक फोटो : गूगल साभार)
नेटवर्क बैतूल। बैतूल बाजार थाना अंतर्गत ग्राम जैतापुर में 55 वर्षीय किसान डांगरू इवने का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
ग्रामीणों ने जिसकी सुचना पुलिस को दी। पेड़ के नीचे पूजा पाठ सामग्री और शराब की खाली बोतल मिली है।
वही किसान का शव गमछे के फंदे से झूलता मिला। पुलिस मार्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
बता दे की किसान बटाई पर खेत ले कर किसानी करता था। वही झाड़फूंक का काम भी करता था।
प्रथम दृष्टया पूजा पाठ कर नाशे के आत्महत्या करना प्रतीत होता है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्डम हेतु भेज दिया है। रिपोर्ट के आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा।