Translate

बुधवार, 31 जनवरी 2024

वन विभाग का अनुभूति कार्यक्रम:- 120 स्कूली बच्चों ने की जंगल की सैर

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। मध्य प्रदेश  ईकोपर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के तत्वाधान में वन मंडल छतरपुर के द्वारा वन परिक्षेत्र बड़ामलहरा के बान सुजारा बाध पर अनुभूति कार्यक्रम किया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों के साथ अनुभूति कैंप लगाया गया ।

दो दिवसीय अनुभूति कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार को समापन के दौरान स्कूली छात्रों को बांध सुजारा पर सैर कराई गई ।इस मौके पर चित्रकला  प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें छात्र छात्राओं मे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने बाले छात्र छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

जिसमें चयनित  स्कूल के 120 छात्र छात्राओं एवं स्टाफ सम्मिलित हुआ।

कार्यक्रम मे  संजीव झा वन संरक्षक छतरपुर,  उप मंडल अधिकारी बक्सवाहा रामकुमार, वन परीक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र पस्तोर , डिप्टी रेजर  एवं वन रक्षक  मुख्य रूप से मौजूद रहे ।सत्यम खरे की रिपोर्ट