Translate

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024

MP में हार्ट अटैक ने ली एक और युवा की जान....बहनों के साथ सब्जी लेने गया था युवक।


(प्रतीकात्मक फोटो: साभार गूगल)

नेटवर्क शहडोल। मौत कब और कहां आ जाए इसका जीता-जागता उदाहरण शहडोल जिले में देखने को मिला है. जहां पर सब्जी लेने गए एक युवक की हार्ट अटैक से दुःखद मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. वहीं, इस घटना के बाद से मृतक के घर में मातम छा गया है।

बताया जा रहा है कि शहडोल जिले के सोहगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवगवा निवासी संदीप (18) पिता गया लाल बैगा गांव से साइकिल में सवार होकर शहडोल मुख्यालय बड़ी सब्जीमंडी आया. वहां मौजूद अपनी दो छोटी बहनों के साथ सब्जी लेने पैदल ही बाजार चला गया। जब वह अपनी बुआ के घर से कुछ दूर पहुंचा तो अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ. जिसके कारण वह रास्ते में गिर गया. मौके पर पहुंचे लोगों ने उस पर पानी छिड़का और उसे तुरंत अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से हार्ट अटैक से मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं. डराने वाली बात ये है कि हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले लोगों में ज्यादातर युवा हैं।