Translate

रविवार, 21 जनवरी 2024

MP के मुख्यमंत्री पर दिग्विजयसिंह ने लगाया गंभीर आरोप...भाजपा के विधायकों को 15-15 करोड़ और सांसदो को 50-50 करोड़

नेटवर्क भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विकास कार्यों के लिए राशि आवंटन के मामले में मुख्यमंत्री और बीजेपी पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने विकास कार्यों के लिए सिर्फ बीजेपी विधायक और सांसदों को राशि देने का आरोप लगाया है।

दिग्विजय सिंह ने X (ट्विटर) पर लिखा कि केवल भाजपा के विधायकों को 15-15 करोड़ और सांसदों को 50 -50 करोड़ विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार दे रही है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय क्या यह सही है? यह भेदभाव तो उचित नहीं है। प्रदेश में कर दाताओं का पैसा है केवल बीजेपी का नहीं है।