Translate

गुरुवार, 25 जनवरी 2024

नामांतरण लटकाने को लेकर पटवारी पर गिरी गाज...हुये निलंबित।

//अंजली मिश्रा//

नेटवर्क भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल के एक पटवारी को शासन ने निलंबित कर दिया है। नामांतरण का मामला एक महीने तक लटकाने पर भोपाल टीटी नगर पटवारी अनुराधा पटेल को निलंबित किया गया है।

जानकारी के अनुसार पटवारी अनुराधा पटेल आवेदक को एक महीने से परेशान कर रही थी। मामले की जांच के बाद शिकायत सही पाई गई है। नामांतरण प्रकरण का आदेश जारी होने के बाद भी लापरवाही बरती गई है। शासकीय कार्य में लापरवाही के कारण उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

 निलंबन आदेश अनुविभागीय अधिकारी टीटी नगर ने जारी किया है। वहीं आदेश की कापी कलेक्टर, अधीक्षक भू-अभिलेख, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक को भी प्रेषित की गई है।