Translate

बुधवार, 24 जनवरी 2024

लखनऊ में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बुन्देलखण्ड के आदर्श ने हासिल किया प्रथम स्थान।

नेटवर्क महोबा। बुंदेलखंड के जिला महोबा के निवासी आदर्श सिंह ने यूपी की राजधानी लखनऊ के गांधी भवन में आयोजित 60 किलोग्राम श्रेणी की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है ,प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए आदर्श सिंह ने ये स्थान प्राप्त किया है।

आपको बता दें राजधानी लखनऊ में बॉडी बिल्डर स्पोर्ट्स फिटनेस फेडरेशन ,अहाना क्लासिक्स के द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई थी ,जिसमे प्रदेश भर के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आदर्श की इस कामयाबी पर जहां उनके बाबा रिटायर्ड प्रधानाध्यापक रामसिंह व पिता सुरेंद्र सिंह सहित पूरा परिवार बेहद खुश है,तो वहीं उनके जिम ट्रेनर सलमान शाह भी खासे उत्साहित है ,आदर्श ने बताया कि वो पिछले 1 साल से वर्क आउट कर रहे है और वो दिन में 4 घंटे जिम में वर्कआउट करते है,आदर्श    का सपना एक बड़ा बॉडीबिल्डर बनने है जिसके लिए वो लगातार पूरे जुनून के साथ मेहनत कर रहे है। आदर्श की इस कामयाबी पर वरुण ,गौरव सहित तमाम दोस्तों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।