//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नमो मतदाता सम्मेलन के अंतर्गत नए मतदाताओं से प्रधानमंत्री के संवाद का सीधा प्रसारण किया गया। जिस क्रम में बक्सवाहा महाविद्यालय में भी प्रधानमंत्री के सीधे संवाद का प्रसारण संपन्न हुआ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा इकाई बक्सवाहा के द्वारा शासकीय नवीन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में नए मतदाताओं से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान लोकतंत्र के महत्व एवं भूमिका को बताया गया साथ ही नए वयस्क मतदाताओं को लोकतंत्र के सशक्त निर्माण में भागीदार बनने, तथा लोकतंत्र की ताकत पहचानने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीधे संवाद का प्रसारण किया भी गया। इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन हर्षित रावत के द्वारा किया गया।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र राजा, महामंत्री प्रियांशु रावत, हनुमत लोधी, शांतनु बिल्थरे, बृजेश यादव, जीतू नामदेव, मदन लोधी, आशीष लोधी, धीरज अहिरवार के अलावा अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा महाविद्यालय छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।