Translate

शुक्रवार, 26 जनवरी 2024

छतरपुर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रसार में उतरी एनएसयूआई।

//रूपेश जैन//

नेटवर्क छतरपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनएसयूआई भी मैदान में आ गई है। एनएसयूआई के द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए युवाओं को जोड़ने के लिए मिस्ड कॉल करवाए जा रहे हैं।

ठीक इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की छतरपुर इकाई के जिला अध्यक्ष विवेक अग्रवाल के नेतृत्व में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश पंपलेट वितरित करवाते हुए किया गया। इस बीच युवाओं से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदार बनने के लिए उनके द्वारा मिस्ड कॉल भी करवाए गए।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुमित चौरसिया, ओम तिवारी, प्रिंस चौरसिया, जीतू तिवारी सहित एनएसयूआई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।