Translate

मंगलवार, 23 जनवरी 2024

MP में साढ़े 06 लाख कर्मचारियों को मिलेगा ये लाभ...मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल....जानिए पूरी खबर।

(फ़ाइल फ़ोटो : गूगल साभार)

//अंजली  मिश्रा//

नेटवर्क भोपाल। एमपी के कर्मचारियों के लिए एक सौगात मिली है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के साढ़े 6 लाख कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा पर अमल करते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।

इस के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा और ऊषा कार्यकर्ता और आशा सुपरवाइजर को आयुष्मान योजना में शामिल किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत जरूरी दिशा निर्देश तय करने के लिए समिति गठित की है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 09 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें समिति के सदस्य सचिव मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत निरामयम मध्य प्रदेश होंगे। समिति में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग, प्रमुख सचिव राजस्व विभाग, सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सदस्य शामिल होंगे।